फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nepal released water, swollen Saryu and Rapti

Deoria News: नेपाल ने छोड़ा पानी, उफनाई सरयू और राप्ती

Thu, 06 Jul 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nepal released water, swollen Saryu and Rapti
तटबंधो पर कटान और साही के बिल बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
विज्ञापन

सरयू और राप्ती के बढ़ते जलस्तर से भयभीत हैं लोग, खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मानसून के दस्तक देने, भारी बारिश और नेपाल की ओर से एक क्यूसेक पानी छोड़ने से सरयू और राप्ती के जलस्तर में बढ़त दर्ज किया जा रहा है। तीन दिनों से जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बंधों पर कटान और स्याही के बिल मुश्किलें खड़ा कर सकते हैं। फिलहाल सरयू खतरे के निशान 66.50 से दो मीटर नीचे 64.50 पर बह रही है।
थाना घाट पर करीब एक किलोमीटर दक्षिण बहने वाली सरयू के जलस्तर में इजाफा होने से नदी घाट के करीब तक पहुंच गई है। सरयू कपरवार संगम तट से कटइलवा तक बने नवीन बांध से सट कर बहने लगी है। सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ-साथ राप्ती में भी सैलाब उमड़ आया है। भारी बारिश के कारण राप्ती नदी तट पर मोहरा-महेन, गायघाट-केवटलिया और सरयू पार दियारा में बने बांध पर जगह-जगह रेनकट बन गए हैं। वहीं साही के मांद बंधे को कमजोर कर रहे हैं। जो नदी में बाढ़ आने पर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। कपरवार संगम तट पर सरयू नवीन बांध से टकरा रही है। जिससे कटान रोकने के लिए लगाए गए पारको पाइन बह रहे हैं। कहीं-कहीं बंधा धंस भी गया है। तटवर्ती गांवों के ज्ञानेश्वर सिंह, जवाहिर यादव, मुखलाल, चंदन आदि का कहना है कि विभाग यदि समय से नहीं चेता तो नदी की बढ़त संकट खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन

कोट-
जलस्तर में बढ़त आई है। सरयू खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही है। रही बात कटान और साही के बिल आदि जैसी समस्यांओं की तो पेट्रोलिंग कराकर इसे दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशाेक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed