फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Need to take the development works of Modi-Yogi to the masses

Deoria News: मोदी-योगी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत

Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Need to take the development works of Modi-Yogi to the masses
कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जनकल्याणी योजनाएं चल रही है। समाज के गरीब, वंचित व किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर लोगों को बताने की जरूरत है। जनता को बताना होगा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार से विकास की गति कितनी तेज हुई है। कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा।

कैबिनेट मंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा भी की गई। नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के पुराने सहयोगी नेताओं व जनपद के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं से पांच-पांच नाम मांगें गए। इनमें कुछ नाम सामने आए, जिन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य कौशल सिंह, राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, रामलखन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, जिलाध्यक्ष संजय पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। इससे पहले जनपद आगमन पर आजमगढ़ से चलकर देवरिया पहुंचे अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कपरवार, पटना घाट, भलुअनी और देवरिया में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed