फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   national lok adalat will held on 12 march

12 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
national lok adalat will held on 12 march
12 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में होगा। बुधवार को सभागार में आयोजित विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में इसे सफल बनाने पर चर्चा की गई।

प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि इस वर्ष का प्रथम लोक अदालत होने के कारण अधिक संख्या में मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक वाद, बैंक, बीमा, राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम, अन्य लघु आपराधिक मामलों तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर विधिक जागरुकता के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारियों, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में शासन से जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed