फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nagar Panchayat got its own mobile transformer

Deoria News: नगर पंचायत को मिला अपना मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर

Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat got its own mobile transformer
तीन माह से सलेमपुर गांव में जेई की मिलीभगत से चल रहा था नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

- दो दिन पूर्व मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के लिए बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय में हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक्सईएन कार्यालय में नगर पंचायत के ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को तीन माह बाद नगर पंचायत को ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर मिल गया। ट्राॅली ट्रांसफाॅर्मर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

नगर की बिजली व्यवस्था को लेकर दो दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासदों के साथ एक्सईएन कार्यालय पहुंचे थे, जहां नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो ठाकुर नगर व वार्ड संख्या छह पूर्वी इचौना में लगे ट्रांसफाॅर्मरों की खूंटी खराब होने के चलते कई दिनों से वार्ड में अंधेरा में था। इसे लेकर सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद अशोक गुप्ता, वीरेंद्र यादव, काशीनाथ रावत, योगेश यादव के साथ एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर ट्रांसफाॅर्मर ठीक कराने की मांग की। एक्सईएन के आनाकानी करने पर नगर के दोनों मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर के बारे में पूछा तो इस पर बिजली निगम के कर्मचारी कुछ भी बताने से इन्कार कर दिए। किसी ने बताया कि नगर पंचायत का एक मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर एक माह से जला है तथा दूसरा तीन माह से सलेमपुर गांव में लगा है। इसे लेकर चेयरमैन व एक्सईएन के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने आनन-फानन में बुधवार को नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर खाली कराकर नगर पंचायत को सौंप दिया। जबकि स्टेशन रोड में एक माह से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर अभी तक रिपेयर नहीं कराया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने कहा कि तीन माह से नगर पंचायत का ट्रांसफार्मर विभाग के कर्मचारी कस्बा सलेमपुर गांव में लगाए थे। ट्रांसफार्मर के बारे में पूछने पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। एक्सईएन परवेज आलम ने कहा कि नगर पंचायत का मोबाइल ट्रांसफार्मर नगर पंचायत को सौंप दिया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed