फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Musarja Lari's head tied to victory for the fourth time

Deoria News: चौथी बार में जीत का सेहरा मूसारजा लारी के सिर बंधा

Sun, 14 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Musarja Lari's head tied to victory for the fourth time
भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी को 2092 मतों से किया पराजित
विज्ञापन

-तीन बार लड़े सपा के सिम्बल पर, निर्दल जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर पंचायत लार से निर्वाचित हुए निर्दल अध्यक्ष प्रत्याशी मूसारजा लारी को चौथी बार में जीत हासिल हुई है। इसके पहले तीन बार उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार जनता ने उनपर भरोसा जताया है। नगर के मठ वार्ड खीरी मुहल्ला निवासी मूसारजा लारी समाजवादी विचारधारा से तालुक रखते हैं। वह 2005 में पहली बार सपा से उम्मीदवार थे।इसके बाद दो निकाय चुनाव तक सपा ने उनपर भरोसा जताए रखा। 2023 के निकाय चुनाव में सपा ने उनका टिकट काट नगर के ध्रुव गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा। इसके बाद मूसारजा ने निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला लिया। वहीं भाजपा ने पूर्व चेयरमैन सरोज देवी पर ही भरोसा जता दूसरी बार दाव लगाया। वहीं पूर्व चेयरमैन ताहिरा के पुत्र खालिद बिन नसीम बसपा से चुनाव लड़े। भाजपा के बागी पूर्व चेयरमैन पति रविंद्र वर्मा,पुष्पा चौहान, आरती चौहान, डॉ. अवधेश जायसवाल, रामचंदर लारी, सहित कई बागी चुनाव मैदान में थे। उधर, भाजपा से निकले सभापति कुशवाहा ने भारतीय सुहेलदेव पार्टी का दामन थाम लिया। इन सभी बागियों ने भाजपा के राह में रोड़े बिछा दिए। हालांकि शुआत की गिनती में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई। दिन चढ़ने के साथ साथ निर्दल प्रत्याशी ने बढ़त बना शुरू किया। जिसके बाद अंतराल बढ़ता गया। इसी क्रम में मूसारजा लारी ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी को 2092 वोट से पराजित कर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed