{"_id":"6a4feea034d0c900100eb387","slug":"murder-of-three-men-tension-in-village-deoria-news-c-208-1-deo1014-186483-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन लोगों पर हत्या की प्राथमिकी, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन लोगों पर हत्या की प्राथमिकी, गांव में तनाव
Fri, 10 Jul 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पिड़हनी गांव में मृतक सर्वजीत के रोते बिलखते परिजन
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव में रास्ता, खलिहान और आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर आईजीआरएस पर हुई शिकायत के निस्तारण के दौरान धक्का लगने से बुजुर्ग की हुई मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैजनाथ यादव, भृगुनाथ यादव और राहुल यादव को हत्या का आरोपी बनाया है। गांव में तनाव देखते हुई कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
मृतक सर्वजीत यादव (62) के बेटे योगेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता को धक्का दे दिया। इससे पिता के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी और मौत हो गई। इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पिड़हनी गांव के दो परिवारों के बीच जमीन का विवाद है। दोनों के पक्ष में गांव के कुछ लोग गोलबंद हो गए हैं। इसके बाद से गांव में खलिहाल और आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायतें हो रही हैं।
गांव के भृगुनाथ यादव और सर्वजीत यादव के परिवार के बीच आबादी और खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।
16 जून को भृगुनाथ के पक्ष के बैजनाथ यादव ने डीएम के यहां खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। बुधवार को एसडीएम अवधेश निगम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर गई थी।
मृतक सर्वजीत यादव के बेटे योगेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि खलिहान और आबादी के जमीन की जांच चल रही थी, इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पिता को धक्का दे दिया। सिर और सीने में चोट लगने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी बैजनाथ यादव, भृगुनाथ यादव और राहुल यादव पर हत्या से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।
हत्यारोपियों के घर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस : पिड़हनी गांव में सर्वजीत की मौत के बाद तहसील प्रशासन ने खलिहान और आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने में तेजी दिखाई।
आरोपी भृगुनाथ यादव और बैजनाथ यादव के घर पर नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है।
नोटिस में एक लाख 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सक्षम न्यायालय में एक माह के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। दो साल से चल रहे प्रकरण में प्रशासन की तेजी चर्चा बनी रही।
वहीं एक माह पूर्व विवादित जमीन पर मृतक पक्ष के राम अनुज यादव द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस पर हुई शिकायत पर तहसील प्रशासन ने पोखरी से हत्यारोपी बैजनाथ यादव द्वारा अवैध कब्जा हटा देने की रिपोर्ट भी लगाई है।
गांव में सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे है।