फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder

सो रहे कारोबारी का कत्ल, पिता पर लगा आरोप

Sat, 23 Nov 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder
ऋषिकेश उर्फ शेरू शर्मा की हत्या के बाद घटना स्थल पर लगी भीड। - फोटो : DEORIA
कुल्हाड़ी से वार कर सो रहे कारोबारी की हत्या
विज्ञापन

- पिता पर वारदात को अंजाम देने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
-चालक की तलाश जारी, लंगड़ी देवरिया का निवासी था करोबारी ऋषिकेश
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फर्नीचर के शोरूम में सो रहे कारोबारी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात सदर कोतवाली के अमेठी मंदिर के पास शुक्रवार रात हुई। कारोबारी के सिर पर कुल्हाड़ी से नौ वार किए गए हैं। हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि देर रात पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। वहीं, घर का चालक फरार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सूचना पर एएसपी शिष्यपाल और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने मौके का मुआयना किया।
सदर कोतवाली के लंगड़ी देवरिया गांव निवासी ऋषिकेश उर्फ शेरू शर्मा (32) खोराराम रोड पर अमेठी मंदिर के पास फर्नीचर शोरूम चलाते थे। शुक्रवार रात नौ बजे वह किसी शादी समारोह से लौटे। इसी दौरान पिता उपेंद्र शर्मा से उनका किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज शेरू शोरूम में ही सो गए। आरोप है कि रात करीब 12 के बाद उपेंद्र शर्मा ने सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर शेरू की हत्या कर दी। शनिवार सुबह शोरूम के ऊपरी मंजिल पर रहने वाले चालक के परिवार के सदस्यों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। थोड़ी देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। खून से लथपथ ऋषिकेश का शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के ससुर राजेंद्र ने पिता उपेंद्र शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर हरकत में आई रुद्रपुर पुलिस ने फरार उपेंद्र शर्मा को दबोच कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। चालक कमलेश यादव निवासी मुकुंदपुर, गौरीबाजार अभी फरार है। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पिता पर हत्या का आरोप है। उसे हिरासत में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शेरू के हैं तीन बच्चे
शेरू शर्मा की शादी रामपुर कारखाना के गोरयाघाट निवासी नम्रता से हुई थी। उनके तीन बेटे रुद्र (7), शौर्य (5) और तेजस (3) हैं।
---
उपेंद्र पर दर्ज हैं 16 केस
हत्या आरोपी पिता उपेंद्र पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट व अन्य धाराओं में 16 केस सदर कोतवाली और अन्य थानों में दर्ज हैं। उपेंद्र की चार संतानें हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां कुंवारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed