फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   murder by gun shot

छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत में

Wed, 01 Jun 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder by gun shot
छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत में
विज्ञापन

रुद्रपुर(देवरिया)। मदनपुर गोला में सोमवार की रात में छत पर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पहली पत्नी छोड़कर चली गई तो युवक ने दूसरी शादी की और पत्नी व साली के साथ रहता था। मंगलवार की सुबह एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मदनपुर गोला निवासी अली मोहम्मद (31) सब्जी और आईसक्रीम बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उसकी पहली शादी सितारा के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पहली पत्नी सितारा ने उसे छोड़ दिया। सितारा से उसका सात साल का बेटा रोशन है। बाद में उसने नसीब खातून से शादी की। वह पहली पत्नी के लड़के रोशन, दूसरी पत्नी नसीब खातून और साली खुशबू के साथ रहता था। सोमवार की रात दो मंजिला मकान की छत पर सोया था। उसकी मां नीचे मकान में सो रही थी। घर वालों के अनुसार, रात करीब दो बजे गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। अली मोहम्मद खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। परिजन उसे जिला अस्पताल देवरिया ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पर मदनपुर कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। सीओ जिलाजीत ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मृतक की मां ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed