{"_id":"692c8af6db66d0c30e0902b1","slug":"multipurpose-seed-store-ready-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-169085-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मल्टीपर्पज सीड स्टोर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मल्टीपर्पज सीड स्टोर तैयार
Sun, 30 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में बहुउद्देशीय सीड स्टोर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह लगभग बनकर तैयार हो चुका है। रंगाई-पुताई कार्य भी अंतिम चरण में है। जनवरी तक भवन विभाग को सौंपने की तैयारी है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 121.87 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पज सीड स्टोर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 25 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़े भूभाग पर सीड स्टोर का निर्माण कराया गया है। भवन में कार्यालय, वॉश रूम, शौचालय, गोदाम और 400 किसानों से एक साथ संवाद के लिए बड़े हाल आदि का निर्माण कराया गया है। नये भवन के गोदाम में खाद-बीज रखने में सुविधा होगी।
गोदाम इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है। थोड़ा-बहुत कार्य शेष रह गया है। संवाद