फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   muhamdabad won football final match

Deoria News: फाइनल मुकाबला जीत विजेता बनी मुहम्मदाबाद की टीम

Mon, 12 Feb 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
muhamdabad won football final match
फोटो समाचार
विज्ञापन


पेनाल्टी शूटआउट में पडरौना को पांच-दो से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भरहेचौरा गांव में चल रही सिद्धेश्वर फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को मुहम्मदाबाद और पडरौना के बीच खेला गया। इसमें पेनाल्टी शूटआउट में मुहम्मदाबाद की टीम पडरौना को पांच के मुकाबले दो गोल से हराकर विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
भटनी के भरहेचौरा गांव में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुहम्मदाबाद की टीम ने टॉस जीतकर साइड लिया। खेल के पहले हॉफ में मुहम्मदाबाद के खिलाड़ी ने विरोधी खिलाड़ियों को छकाते हुए 29वें मिनट में गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाॅफ के आखरी समय में पडरौना के कप्तान ने गोल मार कर स्कोर को बराबर कर दिया।
विज्ञापन

खेल की समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा। आयोजक समिति ने दो बार अतिरिक्त समय देकर मैच कराया लेकिन निर्णय नहीं निकल सका। बाद में पेनाॅल्टी शूटआउट में मुहम्मदाबाद की टीम पांच-दो से विजयी हुई। मुहम्मदाबाद के खिलाड़ी ओसामा को मैन ऑफ दी मैच तो पडरौना के अभिषेक यादव को मैन ऑफ दी सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बालक व बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई। बालिका वर्ग में सपना, राधा, स्नेहा तो बालक वर्ग में शंभु, अवनीश व धीरज अव्वल रहे। मुख्य अतिथि ने सभी अव्वल व विजेता टीम को पुरस्कृत किया।

इस दौरान अजित कुमार सिंह, उमेश कुमार, विजय प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जमीर अंसारी, रामाश्रय प्रसाद, मुकेश सिंह, सचिन प्रसाद, सूर्यप्रकाश मिश्र, रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed