{"_id":"6677f22d97156d37ee09f50e","slug":"mp-rambhual-nishad-was-taken-in-custody-going-to-meet-family-of-deceased-deepu-nishad-vithalpur-deoria-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विठ्ठलपुर कांड: सपा सांसद रामभुआल निषाद रुद्रपुर पहुंचे, हिरासत में लिए गए- मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विठ्ठलपुर कांड: सपा सांसद रामभुआल निषाद रुद्रपुर पहुंचे, हिरासत में लिए गए- मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे थे
Sun, 23 Jun 2024 03:30 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:30 PM IST
सार
सांसद ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बहुत पहले से लाश की राजनीति करते चले आ रहे हैं। पीड़ित परिवार को आर्थिक और कानूनी मदद देने के बजाय गांव में क्लेश बढ़ा कर क्षेत्र का माहौल खराब कर दिए। दो परिवारों के बीच के झगड़े को जातीय संघर्ष देने की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
संसद रामभुआल निषाद( लाल गमछा पहने) को हिरासत में लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुद्रपुर के विठ्ठलपुर गांव में मृतक दीपू निषाद के परिवार से मिलने जा रहे सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद समेत सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रुद्रपुर में हिरासत में ले लिया गया। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के समीप पुलिस ने बैरिकेटिंग कर सपा नेताओं को विठ्ठलपुर गांव जाने से रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
रविवार को सपा सांसद रामभुवाल निषाद, पूर्व विधायक मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष व्यास यादव समेत सैकड़ों सपाई विठ्ठलुपर गांव जाने के लिए दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के निकट पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिंकदर यादव के आवास पर जुटे। सपा नेताओं का हुजूम निकला तो पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ रोक लिया।
विज्ञापन
एसडीएम रत्नेश तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने गांव के माहौल को लेकर विठ्ठलपुर नहीं जाने को कहा। सपा नेता गांव में जाने की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने सांसद समेत सपाईयों को हिरासत में लेकर देवरिया चली आई।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बहुत पहले से लाश की राजनीति करते चले आ रहे हैं। पीड़ित परिवार को आर्थिक और कानूनी मदद देने के बजाय गांव में क्लेश बढ़ा कर क्षेत्र का माहौल खराब कर दिए। दो परिवारों के बीच के झगड़े को जातीय संघर्ष देने की राजनीति की जा रही है।
पीड़ित परिवार को घटना के मुताबिक कानून का समर्थन नहीं मिला। मंत्री को राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। हम पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता देना चाहते हैं। लेकिन, प्रशासन हमें पीड़ित की मदद करने से रोक रहा है। पीड़ित परिवार की बात को सपा सुप्रीमो तक पहुंचाया जाएगा। सपाइयों ने प्रशासन पर उन्हे गांव में साजिश के तहत जाने से रोकने का आरोप लगाया।