फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Motorized tricycle will now be repaired in the district itself

Deoria News: मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल की अब जनपद में ही होगी मरम्मत

Tue, 22 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Motorized tricycle will now be repaired in the district itself
देवरिया। अब दिव्यांगजनों को मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल के खराब होने की दशा में मरम्मत के लिए महीनों इंतजार नहीं करना होगा। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की विशेष पहल पर एलिम्को ने जनपद में अपना सर्विस सेंटर शुरू किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हाल के वर्षों में दिव्यांगों को बड़ी संख्या में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया है, जिससे उनके जीवन की राह आसान हुई है। इनमें किसी भी तरह की खराबी आने पर दिव्यांगजनों को परेशानी होती थी। स्थानीय बाजार में इसके पार्ट उपलब्ध न होने तथा एलिम्को का कोई सर्विस सेंटर न होने के कारण दिव्यांगजनों को असुविधा होती थी। मरम्मत के लिए ट्राइसाइकिल कानपुर भेजनी पड़ती थी, जहां से वापस आने में एक से दो महीने का समय लग जाता था। कंपनी का सेंटर खुल जाने के बाद ऐसी परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed