फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mother reached police staion for girl ssking

Deoria News: साहब! मेरी बेटी को बचालो, कर देंगे हत्या

Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
mother reached police staion for girl ssking
फोटो समाचार-05डीईओ 142
विज्ञापन

चार दिन पूर्व फोन पर डरी-सहमी थी बिटिया, बिहार से अगवा कर लाया है गांव का एक शख्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय थाने में शाम करीब साढ़े तीन बजे बिहार प्रांत के नेवादा थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ लोगों के साथ आई महिला बिलख रही थी। वह अधिकारियों से बेटी को बचा लेने की गुहार लगा रही थी। उसका कहना था कि साहब! मेरी बेटी को बचा लीजिए। कुछ लोग उसकी हत्या कर देंगे। चार दिन पूर्व फोन पर वह डरी-सहमी थी। गांव के ही एक शख्स ने उसे अगवा कर लिया है।
बिहार के नेवादा थाना क्षेत्र की एक महिला अपने भांजे और भाभी के साथ बरहज थाने में पहुंची। उसने तहरीर देकर गुहार लगाई है। उसका कहना था कि 10 दिन पूर्व गांव का ही एक शख्स मेरी 14 वर्षीया पुत्री को भगा ले लाया है। जो एक ईंट भट्ठे पर रह रहा है। फोन पर बेटी उन लोगों द्वारा हत्या कर दिए जाने की बात कह रही थी। उसके बाद से पुत्री से बात भी नहीं हो पा रही है। किसी तरह पता करके बरहज पहुंची हूं। जबकि पुलिस ईंट भट्ठे को लेकर पसोपेश में है। कुछ लोग पीड़ित महिला को मदनपुर थाना पर गुहार लगाने की सलाह दे रहे थे। हालांकि, महिला अपनी बेटी के लिए थाने में रो रही थी।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार सिंह का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ मिला। जबकि एसपी संकल्प शर्मा का फोन नहीं रिसीव किया गया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed