फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother and two daughters injured in sharp-edged weapon attack

Deoria News: धारदार हथियार से हमला मां और दो बेटियां घायल

Thu, 09 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother and two daughters injured in sharp-edged weapon attack
भटनी। थाना क्षेत्र के चकउर फकीर गांव में जमीन के विवाद में सोमवार की सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हुई मारपीट में मां और दो बेटियां घायल हो गईं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अशर्फी देवी (50) ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की सुबह उसकी बेटी खुशबू (18) खेत की तरफ जा रही थी। उसने देखा कि चाचा-चाची और उनकी तीन बेटियां खेत पर अवैध कब्जा कर रही हैं। जब खुशबू ने इसका विरोध किया तो चाचा हरेराम प्रजापति ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब अशर्फी देवी और उसकी दूसरी बेटी रागनी (16) मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वे भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां खुशबू की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। आरोपी पक्ष की महिलाओं को भी चोटें आई हैं। उन्होंने भी थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed