फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mos jai prakash nishad laid stone of iti

खोखरवर सेहुड़ा में राज्यमंत्री ने रखी आईटीआई की आधारशिला

Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
mos jai prakash nishad laid stone of iti
खोखरवर सेहुड़ा में राज्यमंत्री ने रखी आईटीआई की आधारशिला
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला राज्यमंत्री ने रखी। खोखरवर सेहुड़ा गांव में युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए 1016.16 लाख की लागत से आईटीआई खुल रहा है। कार्यदायी संस्था निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग को भवन पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

शिलान्यास समारोह में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आवागमन दुरुस्त कराने के बाद युवाओं को रोजगार और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ और सबका विश्वास के तर्ज पर कार्य रही है। बाढ़ प्रभावित इलाके की सुरक्षा का इस बार मजबूत प्रबंध किया गया है। युवाओं की जिंदगी तराशने के लिए उन्हें हर संभव मंच दिया जा रहा है। आईटीआई से युवाओं को तकनीकी शिक्षा से रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए उन्हे अवसर दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में लोगों को स्वस्थ रखने के लिए सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर लगातार समीक्षा की जा रही है। समारोह में एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, प्रधान भोला यादव, संगमधर दूबे, महेश मणि, कमलेश सिंह, गिरीश नारायण, ऋषि सिंह, धीरज तिवारी, संतोष सिंह, रामाश्रय वर्मा, रामसंतोष शुक्ला, राजीव गुप्ता, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed