फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mohan Singh's daughters wrangling over property

मोहन सिंह की संपत्ति को लेकर बेटियों में तकरार

Thu, 31 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 31 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

समाजवादी चिंतक और सपा के मुख्य सचेतक रहे मोहन सिंह की संपत्ति को लेकर उनकी बेटी सांसद कनकलता सिंह की छोटी बहन रीता सिंह से तकरार हो गई है। 

छोटी बहन के बेटे ने सांसद पर समर्थकों के जरिए धमकाकर निर्माण रुकवाने का आरोप लगाया है। सांसद इसे बदनाम करने की साजिश बता रही हैं।

मसला शहर की भुजौली कॉलोनी स्थित मोहन सिंह की उस संपत्ति से जुड़ा है, जिस परिसर को वह अपने दफ्तर के रूप में इस्तेमाल करते थे। 

मोहन सिंह की छोटी बेटी रीता सिंह के बेटे प्रतीक सिंह का आरोप है कि इस परिसर के भीतर जरूरी निर्माण शुरू कराया था लेकिन बृहस्पतिवार को मौसी (सांसद कनकलता) का हवाला देते हुए कुछ लोग पहुंचे और धमकाकर निर्माण रोकने के लिए दबाव बनाया।

इस बाबत पूछने पर सांसद कनकलता सिंह ने प्रतीक के रवैये पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि पिता की संपत्ति को लेकर किसी तरह के विवाद की स्थिति न आए, इसके लिए वह पहले दिन से बहन और परिवार के अन्य लोगों को समझाती रही हैं। 

प्रतीक के आरोप को बदनाम करने की साजिश बताते हुए सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि उस परिसर का आधे से ज्यादा हिस्सा खाली छोड़ रखा गया है। अगर जरूरत हो तो उन्हें उसी हिस्से में निर्माण की कोशिश  करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed