फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Modi's guarantee means self-reliant, corruption-free India

Deoria News: मोदी की गारंटी का मतलब आत्मनिर्भर, भ्रष्टाचार मुक्त भारत

Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Modi's guarantee means self-reliant, corruption-free India
देवरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को देवरिया ब्लॉक के रानीघाट और फुलवरियालच्छी पहुंची। क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, सुशासन, सामाजिक न्याय, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, और गरीब की गारंटी है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार का प्रत्येक परिवारों के तक पहुंचने से है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के संयोजक संजय तिवारी, नीरज शाही, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, पिंटू जायसवाल, संजय त्रिपाठी, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

बरहज क्षेत्र के डेहरी गांव में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को सरकार की योजनाओं केबारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका थे। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, धनंजय मणि, अभिमन्यु सिंह, रामप्रवेश, संदीप सिंह, सूर्यप्रकाश मिश्र, धन्नू, निक्कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गरीबों तक पहुंच रहीं सरकार की योजनाएं
देवरिया। बनकटा ब्लॉक के रोहिनिया गांव में शुक्रवार को विकसित संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाकर सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बनकटा ब्लॉक प्रमुख और प्रमुख संघ की जिलाध्यक्ष बिंदा कुशवाहा ने की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान ब्यास चौबे पड़री मंडल अध्यक्ष संजय पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed