फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mobile is making people wear glasses at a young age

Deoria News: छोटी उम्र में ही आंखों पर चश्मा चढ़वा रहा मोबाइल

Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile is making people wear glasses at a young age
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मोबाइल का लगातार अधिक इस्तेमाल करने से बच्चों की आंखों पर दबाव पड़ता है और इससे निकलने वाली रोशनी आंखों के लिए नुकसानदेय साबित हो रही है, जिससे दृष्टि दोष हो जाता है और कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है, जबकि गला आगे झुक जाता है और इसके अलावा अन्य दिक्कत भी होती है। आंख की बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब पंद्रह से बीस प्रतिशत मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
हाल के कुछ वर्षों में बच्चे मोबाइल और लैपटाप का अधिक समय तक प्रयोग कर रहे हैं। आन लाइन क्लास चलने से देर तक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो काल, रिल्स, यू-ट्यूब, फिल्म, गेम, टीवी आदि देख रहे हैं। कुछ इसके आदी हो गए हैं। वहीं महिला भी छोटे बच्चों को बहलाने के मोबाइल दे देती हैं।
विज्ञापन

देर तक बिना पलक झपकाए लगातार स्क्रीन देखने से बच्चों के आंख की मसल्स पर असर पड़ता है, जिससे नजर कमजोर हो जाती है। वहीं आंखों जरूरी आंसू सूख जाता है, जिससे सूखापन बढ़ जाता है और आंख में जलन, खुजली, खुरदरापन, पानी आता है और लालीपन होता है और दिखाई कम देने लगता है। इस समस्या से ग्रसित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में हर रोज पंद्रह से बीस प्रतिशत मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन शैली में लोगों की बदल रही है। बच्चों का स्कीन टाइम काफी बढ़ गया है। मोबाइल ज्यादा देखना नुकसानदेय साबित हो रहा है।
तीन से पांच साल के बच्चों के मोबाइल नजदीक से देख तक देखने पर एकोमेडेशन मसलस ज्यादा काम करता है, जिससे प्राकृतिक लेंस डायमेंशन बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed