फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mlc honoured retired teachers

एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
mlc honoured retired teachers
एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मदनपुर। मदनपुर गोला स्थित जनता इंटर कालेज में मंगलवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अवकाश प्राप्त शिक्षकों को एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अंग वस्त्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक पूरे जीवन समाज को शिक्षित करने का कार्य करता है। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। विद्यालय से रिटायर होने के बाद शिक्षक अपने अनुभव के आधार पर समाज को दिशा देने के कार्य में जुट जाता है। शिक्षण अभियान से जुड़े शिक्षक अपने बुजुर्गों के अनुभव और उत्साह को मिलाकर कार्य कर नए भारत का मजबूती से निर्माण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक के प्रति समाज का भी यह कर्तव्य है कि वह ऐसे शिक्षकों को समय-समय पर जरूर सम्मानित करे, जिससे उनका उत्साहवर्धन होता रहे। प्रधानाचार्य हरि वल्लभ सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान डॉ. मिथिलेश सिंह, माधव प्रसाद सिंह, डॉ. अभय दूबे, दिनेश मिश्रा, डॉ. मधुसूदन त्रिपाठी, उद्भव नारायण सिंह, दुर्गा शरण कौशिक, डॉ. शशिपाल राव, डॉ. सुभाष दूबे, बहुत मिश्रा, शिवानंद नायक, अवधेश सिंह, दीपेंद्र सिंह, दिलीप जायसवाल, सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रधान अलि आजम शेख, बसंत कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माता: विजय
भटनी। बीआरसी परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक उन्नयन गोष्ठी तथा सम्मान समारोह हुआ। मुख्यअतिथि जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती, मंत्री विजय कुमार सिंह, बीईओ बीरबल राम, अवनीश दीक्षित आदि ने दीप जलाकर शुरुआत की। सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रचार मंत्री तथा जिलामंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की महती योगदान है। सेवानिवृत्त शिक्षक समाज को अपने अनुभवों से दिशा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता। वह हमेशा समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करता रहता है।
कहा कि शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं में पुरानी पेंशन बहाली की ओर सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए। सेवानिवृत्ति के बाद एक कर्मी के जीवन का आधार पेंशन ही है। उसके लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भारती ने कहा कि सरकार को सहानुभूति पूर्वक कर्मियों को पुरानी पेंशन देने के लिए विचार करना चाहिए। यह प्रदेश तथा केन्द्र दोनों ही सरकारों के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम को प्रमुख रुप से अजय दीक्षित, अवध बिहारी पांडेय, गोविंद सिंह, गिरीश तिवारी, तेजेंद्र मोहन सिंह आनंदेश्वर सिंह, अमरेंद्र यादव, राजेश मिश्र, करुणेश तिवारी, व्यासमुनि पांडेय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पति त्रिपाठी तथा नागेश मणि त्रिपाठी ने किया।

इनका हुआ सम्मान
क्षे़त्र के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक शिवाकांत मिश्र, हरिशंकर राय, मीरा राय, अवधेश पांडेय, रामाशीष गुप्त, जयमाला देवी आदि को ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश दीक्षित की ओर से अतिथियों ने अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed