फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mission shakti

महिलाओं के लिए सरकार ने उठाए कई कदम

Mon, 22 Mar 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
mission shakti
उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेरणा दिवस व मिशन शक्ति के तहत सम - फोटो : DEORIA
महिलाओं के लिए सरकार ने उठाए कई कदम
विज्ञापन

गौरीबाजार ब्लॉक सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में सदर विधायक बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने वृहद मिशन शक्ति अभियान चलाया है। सरकार ने बेटियों व महिलाओं के उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। दो बड़ी योजनाएं मुख्यमंत्री महिला सामर्थ्य योजना व मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना की शुरुआत की है। ये बातें उन्होंने गौरीबाजार ब्लाक सभागार में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रेरणा दिवस एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। मुख्यमंत्री महिला सामर्थ्य योजना से महिला व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जीवन स्तर को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए गृह व कुटीर उद्योगों से जोड़ने के लिए सरकार ने लक्ष्य रखा है। अभी तक प्रदेश में लगभग 90 लाख सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग चल रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि महिलाओं के भले के लिए सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। स्नातक तक निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था सरकार ने की है। प्रदेश में 1535 थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से प्रदेश की छह लाख 94 हजार बेटियां लाभान्वित हो रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान राशि 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार की गई है। इस दौरान बीडीओ संजय पांडेय, मिनती सिंह, सत्यदेव पांडेय, रामाज्ञा चौहान, रामदास मिश्रा, मीडिया प्रमुख अंबिकेश पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वविजय निषाद, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा रेनू देवी, जानकी उपाध्याय, आशा मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, रंजना देवी, मधु देवी, शैल देवी, संगीता देवी, माधुरी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed