फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Miscreants beat up bike rider and snatched ten thousand rupees

Deoria News: बाइक सवार को मारपीट कर बदमाशों ने दस हजार रुपये छीने

Fri, 27 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up bike rider and snatched ten thousand rupees
सोनूघाट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट-महुआनी रोड पर चक सराय बदल दास गांव के पास बृहस्पतिवार को करीब दो बजे बाइक सवार को मारपीट कर बदमाशों ने दस हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सोनूघाट के टोला गोपलापुर निवासी विवेक यादव पुत्र रामप्रसाद सोनूघाट चौराहे स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के जन सेवा केंद्र से दस हजार रुपये निकाले। वह कोतवाली क्षेत्र के बगहा मठिया अपनी बहन के घर रुपये देने जा रहे थे। वह चक सराय बदलदास (बदली ) गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर रोक दिए और विवेक यादव को ईंट-पत्थर से मारने-पीटने लगे, जिससे उसका सिर फट गया। उसके शोर करने पर लोग पहुंचते कि बदमाश जेब में रखा दस हजार रुपये छीन लिए और मोबाइल तोड़ कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर जेल चौकी इंचार्ज संकल्प सिंह राठौड़ पहुंचे और जांच में जुट गए। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के समय दो बच्चों में विवाद हुआ था।जांच की जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed