{"_id":"69d69b99246c114acd0201d3","slug":"minister-of-state-inspected-the-quality-of-road-construction-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-178950-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज्यमंत्री ने जांची सड़क निर्माण की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज्यमंत्री ने जांची सड़क निर्माण की गुणवत्ता
विज्ञापन
सड़क की जांच करने पहुंचीं राज्यमंत्री।
सलेमपुर। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को मोहर भाई चौक से पयासी तक निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों और अधिकारियों में हलचल मच गई।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री और संसाधनों की बारीकी से जांच की और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह तय मानकों और गाइडलाइन के अनुरूप ही होना चाहिए, ताकि जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
इसके बाद राज्यमंत्री सीधे आम जनता के बीच पहुंचीं और उनसे निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव उनके सामने रखे। राज्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। इसके बनने से क्षेत्र के विकास और संभावनाओं को नया आयाम मिलेगा।