{"_id":"682a2d183aadef83c008e634","slug":"milky-man-dies-after-being-hit-by-scorpio-two-bike-riders-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-153838-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दूधिया की मौत, बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दूधिया की मौत, बाइक सवार दो युवक घायल
Mon, 19 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मार्ग के महदहां चौराहे पर रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार दूधिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक से आ रहे दो युवक घायल हो गए।
चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने साइकिल सवार दूधिया को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल बाइक सवार युवकों को मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव निवासी रामअवध यादव (65) पुत्र रामछठी यादव रविवार की सुबह साइकिल से दूध लेकर सलेमपुर आ रहे थे। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर महदहां पेट्रोल पंप के पास देवरिया से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जबकि बाइक से आ रहे कोतवाली क्षेत्र के तिलौली सोहनाग निवासी रोहन प्रजापति (22) पुत्र मनोज प्रजापति व इसी गांव का महेंद्र प्रजापति (35) पुत्र रामनक्षत्र प्रजापति वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
सीएचसी में डॉक्टर ने साइकिल सवार रामअवध को मृत घोषित कर दिया गया। रामअवध केे दो बेटे व दो बेटियां हैं। सभी की शादी कर चुकी है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि बिहार के छपरा से लोग स्काॅर्पियो से सोनूघाट से लौट रहे थे। महदहां कट के पास टक्कर हो गई। एक की मौत हो गईं। घायल को अस्पताल भेजा गया है।