{"_id":"6a4bff91e38f33a83b05800d","slug":"milk-van-overturns-on-beauty-parlor-operator-chokes-to-death-deoria-news-c-208-1-deo1011-186267-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ब्यूटी पार्लर संचालिका पर पलट गया दुग्ध वाहन, दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ब्यूटी पार्लर संचालिका पर पलट गया दुग्ध वाहन, दबकर मौत
Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर ट्रक ने दूध लदे वाहन को टक्कर मार दी। इससे दूध लदा वाहन पलट गया। उस वक्त सड़क के किनारे टहल रही ब्यूटी पार्लर संचालिका की दुग्ध वाहन से दबकर मौत हो गई।
हादसा सलेमपुर के मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के पास हुआ। मृतका की पहचान बबीता (35) पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी, निवासी ग्राम अहिरौली लाला के रूप में हुई। बबीता सलेमपुर कस्बे में ब्यूटी पार्लर संचालित कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है।
परिवार में 18 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी और 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक सोहनाग मोड़ के पास ट्रक को खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शवको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सलेमपुर के कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।