फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Middle-aged man who had come to his in-laws' house died after being hit by a pickup.

Deoria News: ससुराल आए अधेड़ की पिकअप की टक्कर से मौत

Fri, 17 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man who had come to his in-laws' house died after being hit by a pickup.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपार रानी। खरोहवा चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपनी ससुराल में साले के लड़के के बारिक्षा में आया था। मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल में तथा गांव स्थित घर पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना के ग्राम दोघड़ा निवासी रामप्रवेश की भाटपार रानी थाना के ग्राम सुरजीपुर निवासी राम आशीष प्रसाद पूर्व प्रधान के यहां ससुराल है। वह अपने साले के बारिक्षा कार्यक्रम में आए थे।
विज्ञापन

सुबह ससुराल से गांव जाने के लिए खरोहवा चौराहे पर बस पकड़ने पहुंचे थे। उन्होंने सलेमपुर जा रही बस को हाथ देकर रुकवाया और सवार होने जा रहे थे। इसी दौरान वे सामने से तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। रामप्रवेश के दो पुत्र सुनील और अनिल हैं। सुनील की इसी माह शादी होने वाली है। रामप्रवेश घर का एकमात्र कमाऊ सदस्यता था। उसके असमय मौत से पत्नी फूलमती का रोते-रोते बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed