फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   medical collage

दिवाली के लिए मेडिकल कॉलेज सतर्क

Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
medical collage
दिवाली के लिए मेडिकल कॉलेज सतर्क
विज्ञापन

इमरजेंसी में बढ़ाए गए इंतजाम, ऑन काल भी उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली के अवसर परमरीजों के बेहतर उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे। यहां पर्याप्त दवा व संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक भी ऑनकाल (इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर फोन आने पर) तत्काल पहुंचेंगे।
दरअसल, दीपावली की शाम को आतिशबाजी में झुलने आदि की घटनाएं होतीं हैं। इसे लेकर इमरजेंसी में खास इंतजाम किए गए हैं। आमतौर पर इमरजेंसी में एक चिकित्सक, जूनियर रेजिडेंट, फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय की तैनाती रहती है। त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सकों के अलावा जूनियर रेजिडेंट्स की तैनाती की गई है। सीएमओ कार्यालय से चिकित्सक उपलब्ध कराए गए हैं। इमरजेंसी में दो व पीआईसीयू में दो चिकित्सक और दो-दो जूनियर रेजिडेंट की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने को कहा गया है। वहीं सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन ऑन काल उपलब्ध रहेंगेे।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर पटाखों से झुलसने से बड़ी संख्या में मरीज जख्मी होते हैं। इसे देखते हुए इमरजेंसी और पीआईसीयू में अतिरिक्त चिकित्सक, जेआर तैनात किए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनकाल (इमरजेंसी में आवश्यकता पड़ने पर फोन आने पर) तत्काल पहुंचेंगे। दवा की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचके मिश्र, चिकित्सा अधीक्षक और बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed