{"_id":"6581ebb453bc6df3b40192a6","slug":"measurement-took-place-in-bardiha-village-in-the-presence-of-tehsil-administration-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15411-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील प्रशासन की मौजूदगी में बरडीहा गांव में हुई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील प्रशासन की मौजूदगी में बरडीहा गांव में हुई पैमाइश
Wed, 20 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव में शहीद अंशुमान सिंह व उनके पट्टीदार के बीच भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को पैमाइश हुई। विवाद को लेकर जयनारायण सिंह धारा 24 के तहत पैमाइश का मुकदमा किया था। सुरक्षा को लेकर लार, सलेमपुर व खुखुंदू थाने की पुलिस और महिला पुलिस मौके पर मौजूद रही।
जिस भूमि की पैमाइश हुई, उसके चारो तरफ पुलिस लगाई गई थी। विवाद के भय से दो पक्ष के अलावा गांव के किसी व्यक्ति को प्रशासन वहां जाने नहीं दिया। एक पक्ष का कहना था कि मेरे जोत की जमीन को शहीद का परिवार कब्जा कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष का कहना था कि वह मेरी भूमि है ।
पैमाइश के दौरान यह पाया गया कि शहीद अंशुमान सिंह के मकान की पीछे की जितनी भूमि में एक पक्ष ने बंधा बनाया था उस भूमि पर किसी पक्ष का कब्जा नहीं रहेगा। वह भूमि खाली रहेगी।
विज्ञापन
बरडीहा दलपत गांव में दो पट्टीदार के बीच भूमि विवाद था, जिसकी पैमाइश पुलिस बल के सामने की गई। पैमाइश में दोनों पक्ष की सहमति पर की गई। जिस जमीन को लोग अपना कह रहे थे वह अधिक है उस पर किसी का कब्जा नहीं रहेगा। यह दोनों पक्ष को बता दिया गया है।
डॉ.भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार