फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MDM children did on the first day

बच्चों को एमडीएम पहले दिन ही फ्लॉप

Wed, 25 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 25 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
MDM children did on the first day
प्राथमिक विद्यालय पर एमडीएम खाने नहीं पहुंचे बच्चे, घूम रहे शिक्षक और सफाईकर्मी
शासन के फरमान पर परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को शिक्षक बच्चों को एमडीएम खिलाने के लिए विद्यालय पर पहुंचे। लेकिन अधिकतर विद्यालयों पर बच्चे ही नहीं आए। कुछ विद्यालयों पर बच्चे पहुंचे, पर उम्मीद से कम। वहीं लखनऊ से एमडीएम के लिए मोबाइल पर कॉल आया तो बहुतायत शिक्षकों ने शून्य दबाया। 
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी में भी परिषदीय विद्यालय के बच्चों को एमडीमए खिलाने के लिए शासन ने आदेश जारी किया है। पहले दिन सलेमपुर तहसील के परिषदीय विद्यालय में यह आदेश फ्लॉप हो गया। लार, सलेमपुर, भागलपुर और भटनी ब्लॉक के अधिकतर परिषदीय विद्यालयों में बच्चे एमडीएम खाने के लिए नहीं गए। लार के प्राथमिक विद्यालय चाटिया, रातवपार अमेठिया, रानगर में शिक्षकों ने एमडीएम बनाया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक इंतजार करने के बाद भी एक भी बच्चे विद्यालय पर नहीं आए। वहीं प्राथमिक विद्यालय सहजौर में सुबह 10 बजे तक भोजन नहीं बना था। यहां मौजूद प्रधानाध्यापक नूरूल हसन ने बताया कि कुल 37 बच्चों का नामांकन है। लेकिन अभी तक एक भी बच्चे नहीं आए हैं। एमडीएम नुकसान होने की वजह से अभी तक नहीं बना है। यही हाल भागलपुर, सलेमपुर और भटनी ब्लॉक का भी रहा। सूत्रों की माने तो कई विद्यालयों पर तो राशन ही नहीं था। वैसे ही शिक्षक विद्यालय खोलकर बैठे थे। इस बाबत लार के बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर विद्यालय खुले थे। लेकिन बच्चे ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed