फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mau-Ambala Festival Special to run via Deoria.

Deoria News: देवरिया होकर चलेगी मऊ-अंबाला त्योहार स्पेशल

Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mau-Ambala Festival Special to run via Deoria.
देवरिया। त्योहार में यात्रियों की सुविधा के लिए मऊ-अंबाला कैंट साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन एक अक्तूबर से चलाई जाएगी। देवरिया होकर चलने वाली यह ट्रेन 27 नवंबर तक नौ फेरों में संचालित होगी। इस ट्रेन के संचालन से देवरिया, भटनी और आसपास के यात्रियों को अंबाला, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05301 मऊ-अंबाला कैंट विशेष ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी। बेल्थरा रोड, भटनी और देवरिया सदर होते हुए सुबह 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली होते हुए अगले दिन सुबह 3:55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 05302 अंबाला कैंट-मऊ विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 5:45 बजे चलेगी। गोरखपुर में अगले दिन रात 12:35 बजे, देवरिया सदर में 2:12 बजे, भटनी में 2:30 बजे और बेल्थरा रोड में 3:12 बजे ठहराव के बाद सुबह 4:30 बजे मऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed