फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maternal death in lar, family created rucks

लार में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 08 Dec 2020 05:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Maternal death in lar, family created rucks
लार में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

लार (देवरिया)। नगर के नर्सिंग होम में आपरेशन से प्रसव के बाद एक महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे गोरखपुर लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन शव को लेकर नर्सिंग होम के समक्ष रख हंगामा करने लगे। यह देख डॉक्टर और कर्मचारी नर्सिंग होम छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। महिला के घर वालों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
लार नगर के बभनौली बारी निवासी दिनेश गोंड की पत्नी माधुरी (26) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सोमवार की शाम नगर के गयागिर वार्ड स्थित एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कह 40 हजार रुपये जमा कराए और ऑपरेशन किया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। यह देख डॉक्टर ने गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे आनन-फानन में गोरखपुर के एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां प्रसूता की मौत हो गई। इससे नाराज परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। शव को नर्सिंग होम के समक्ष रख डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। यह देख मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी नर्सिंग होम छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन

किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को शांत करा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना पर पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने अस्पताल की जांच कर सील कर दिया। परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपित डॉक्टर की तलाश में जुटी है। इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। परिजनों ने तहरीर दी है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएची अधीक्षक ने लिया दवाओं का सैंपल
नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद पहुंचे सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने कमरे की तलाशी ली। उन्हें रेक में रखी हुई दवाएं मिली। जिसे उन्होंने जांच के लिए भेज दिया।
अधिकारियों की मेहरबानी पर चल रहे आधा दर्जन नर्सिंग होम
जिले के स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की मेहरबानी पर नगर में आधा दर्जन नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। अक्सर छोटी, बड़ी घटना इन नर्सिंग होम में होती रहती है। शिकायत के बाद भी कोई विभाग का उच्चधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेता है। नगर के लोगों ने फर्जी तरीके से संचालित हो रहे अस्पतालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

प्रसूता की मौत की सूचना मिली है। अपर सीएमओ को मौके पर भेजा हूं। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर में संचालित हो रहे अन्य नर्सिंग होम की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed