फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mason attacked with sharp weapon, accused in custody

Deoria News: राजमिस्री पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में

Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mason attacked with sharp weapon, accused in custody
तरकुलवा। हरैया गांव में शनिवार को सुबह एक मजदूर के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मजदूरी मांगने गए एक राजमिस्री पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे बेरहमी से काटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने टांगी सहित हमलावर और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव निवासी जयराम राजभर 45 पुत्र रामनक्षत्र राजभर राजमिस्री का काम करता है। करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही हरैया गांव निवासी रामसकल कुशवाहा की मकान में जोड़ाई का काम किया था। इसमें उसकी मजदूरी के कुछ रुपये और उसका कुछ सामान रामसकल ने रोक लिया था। शनिवार की सुबह जयराम मजदूरों संग बकाया मांगने और अपना सामान लेने उसके दरवाजे पर पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान बातचीत हो रही थी, तभी रामसकल के लड़कों ने उसके उपर टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जयराम के कूल्हे, हाथ और सिर पर गंभीर चोट लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपियों को टांगी सहित हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, अभी तक तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed