{"_id":"651093ae5d5fac0be201de84","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-fan-latch-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-8266-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से मिला लटका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से मिला लटका, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 25 Sep 2023 02:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
देवरिया जिले में भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम कठौड़ी में रविवार की शाम एक विवाहिता का शव टीनशेड के कमरे में लगे बांस में पंखे की कुंडी से लटका मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में शव को उतरवाया।
लार थाना क्षेत्र के ग्राम सजाव की सोनी कुमारी की शादी तीन माह पूर्व भाटपाररानी थाना के ग्राम कठौड़ी निवासी कल्लू प्रसाद से हुई थी। परिजन दोपहर में काम करने घर से बाहर गए हुए थे। काम से वापस आने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुल रहा था।
अगल-बगल से देखा तो कमरे में बांस में पंखे की कुंडी में सोनी कुमारी का शव लटका हुआ है । आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दलबल सहित तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।