{"_id":"655f9a9f729e3273c3074cfd","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-case-filed-against-three-including-husband-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-13532-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति समेत तीन पर केस
Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार की रात विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव निवासी त्रियोगी दीक्षित ने अपनी 26 वर्षीय पुत्री ज्योति की शादी लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी कृपाशंकर मिश्रा के बेटे कृष्ण कुमार मिश्र के साथ पांच माह पूर्व की थी। बुधवार की शाम को ज्योति ने किसी बात से नाराज होकर कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी होने पर घर वाले शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। घटना के दौरान विवाहिता घर पर अकेली थी। पति भागलपुर दुकान और सास बाजार करने भागलपुर गई थी। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति कृष्ण कुमार, ससुर कृपाशंकर और सास देवंती देवी पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।