फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   map of nagarpalika ward ready

नगर पालिका के वार्डों का नक्शा तैयार

Fri, 28 Oct 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
map of nagarpalika ward ready
नगर पालिका के वार्डों का नक्शा तैयार
विज्ञापन

दोबारा आरक्षित नहीं होंगे वार्ड, हुआ रैपिड सर्वे की आपत्तियों का निराकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका देवरिया का नया नक्शा तैयार हो गया है। सीमा विस्तार में शामिल 23 गांवों को वार्डों में जोड़कर मानचित्र बनाया गया है। जबकि आपत्तियों का निराकरण काफी माथापच्ची कर किया गया है। वहीं, रैपिड सर्वे में भी आंशिक बदलाव हुआ है।
नगर पालिका क्षेत्र का बृहस्पतिवार को भूगोल बदल गया। ग्राम विकास के नक्शे से हटे 23 गांवों को नगर पालिका के मानचित्र में दर्शा दिया गया है। नए नक्शा के अनुसार इन गांवों की वजह से 25 की जगह 33 वार्ड हो गए हैं। नए सिरे से बने मानचित्र को पूरा कर शासन को भेजा जाना है।
विज्ञापन

नए नक्शे के अनुसार अधिकतर पुराने वार्डों में बदलवा किया गया है। इसमें नए क्षेत्र जोड़े गए हैं। जबकि दूसरी तरफ आपत्तियों का निराकरण होने के बाद कर्मचारी आख्या तैयार करने में जुटे हुए हैं। कारण यह कि निराकरण आख्या शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड सर्वे के आंकड़ों में बदलाव
देवरिया। नगर पालिका परिषद ने रैपिड सर्वे में कुछ बदलाव भी किए हैं। कुछ दिन पहले बड़हरा को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इसे बृहस्पतिवार को कर्मचारी ने दुरुस्त किया है। इसमें 1179 पिछड़ी जाति थी, अब 2832 हो गई है। जबकि कुछ अन्य वार्डों में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। संवाद
नगर पालिका परिषद एक नजर
कुल आबादी 1,82,145
ओबीसी 68,371
अनुसूचित 17,022
अनुसूचित जन जाति 3757
सामान्य 92,995
वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया तेज
देवरिया। नगर विकास विभाग के प्रमुख अमृत अभिजात की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम के अनुसार होना है। इसे चार नवंबर तक पूरा हो जाना है। पहले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला के आरक्षित हो चुका है। वह इस चुनाव में उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं होगा। यह वार्ड अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होगा। सबसे पहले वार्डों को अवरोही क्रम (घटते क्रम) में रखा जाएगा।

कोट
मानचित्र तैयार कर लिया गया है। वार्डों के आरक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आपत्तियों का निरारकण भी किया गया है। इसकी आख्या तैयार की जा रही है।
-सौरभ सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed