फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many names came forward in three point investigation hope to solve mystery of murder

अफगान गांव हत्याकांड: तीन बिंदुओं की जांच में कई नाम आए सामने, हत्या की पहेली सुलझने की उम्मीद

Sat, 21 Oct 2023 03:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 21 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

देवरिया में भटनी के बलुआ अफगान गांव के डाक टोला में शनिवार की रात हंसनाथ तिवारी उर्फ बिट्टू की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के एक सप्ताह बाद भी एसओजी और पुलिस टीम आरोपियों की पहचान नही कर पाई है।

विज्ञापन
Many names came forward in three point investigation hope to solve mystery of murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

देवरिया जिले में बलुआ अफगान गांव के डाक टोला निवासी हंसनाथ की हत्या के करीब एक सप्ताह के बाद भी मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। एसओजी और पुलिस के तीन बिंदुओं की जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। एसओजी बहुत जल्द कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घटना से जुड़ी सवाल जानने को पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


भटनी के बलुआ अफगान गांव के डाक टोला में शनिवार की रात हंसनाथ तिवारी उर्फ बिट्टू की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के एक सप्ताह बाद भी एसओजी और पुलिस टीम आरोपियों की पहचान नही कर पाई है। वहीं, बिट्टू का दूसरा मोबाइल भी पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। जिससे युवक की हत्या किसने और क्यों की यह पहेली बनकर रह गया है।
विज्ञापन


 

पुलिस के अलावा परिजन व ग्रामीण भी यह जानने को बहुत परेशान है कि आखिर बिट्टू की हत्या किस वजह से हुई है। इसके लिए परिजन प्रतिदिन पुलिस से सवाल कर रहे है, जिसका जवाब अभी पुलिस के पास नही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसओजी व पुलिस की जांच टीम प्रेम -प्रसंग, लेनदेन और जमीन संबंधी विवाद को आधार बनाकर जांच कर रही है।

तीनों बिंदुओं के जांच में कुछ लोगों का नाम सामने आया है। ऐसे में एसपी के आदेश पर बहुत जल्द एसओजी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठा सकती है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच में कुछ ऐसे सुराग हाथ आएगा जिससे हत्या की गुत्थी सुलझ सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed