फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Manbadhs accused of molestation by Nand-Bhabhi

Deoria News: मनबढ़ों पर ननद-भाभी से छेड़खानी का आरोप

Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Manbadhs accused of molestation by Nand-Bhabhi
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम को टहलने निकली ननद और भाभी के साथ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मनबढ़ों ने बीच-बचाव करने आए उसके परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बृहस्पतिवार की देर शाम घर से टहलने के लिए ननद के साथ निकली थी। आरोप है कि रास्ते में मनबढ़ युवक बाइक से आए और दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उन लोगों ने दोनों के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मनबढ़ तीन लोगों की पिटाई कर भाग गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल सुनील ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed