{"_id":"660b0d7e98d6477ddc0f51c4","slug":"man-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-122502-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटे को छोड़कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटे को छोड़कर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिहार के सिवान से लौटते समय मईल थाना क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिहार के सिवान जिले से अपने बेटे को छोड़कर लौटते समय एक व्यक्ति लार थाना क्षेत्र के कुंडौली के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ओझौली निवासी अमित ओझा पुत्र स्व. सूर्यनारायण का बेटा शिवांश सिवान में रहकर पढ़ाई करता है। होली में वह घर आया था। रविवार को अमित अपने बेटे को बाइक से सिवान छोड़ने गए थे। बेटे को छोड़कर वह घर लौट रहे थे। अभी वह लार थाना क्षेत्र के कुंडौली के पास पहुंचे थे कि एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, मौत की जानकारी को होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। अमित का एक बेटा व चार बेटियां हैं।