{"_id":"66119ff5867e262a5e03bd86","slug":"macanic-body-found-in-gandak-deoria-news-c-208-1-deo1004-122847-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गंडक नदी में मिला दो दिन से लापता मैकेनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गंडक नदी में मिला दो दिन से लापता मैकेनिक का शव
Sun, 07 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे भागवत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव के पास छोटी गंडक नदी में शनिवार की सुबह एक गाड़ी मैकेनिक का शव उतराया मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर उसकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले भागवत प्रसाद (60) पुत्र स्व. रामप्रसाद गाड़ी मैकेनिक थे। बृहस्पतिवार की शाम को वह पैदल ही बाजार करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को भागवत का शव कोटवां गांव के पास छोटी गंडक नदी में स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी में से निकलवाया और शिनाख्त करने में जुट गई। सूचना मिलते ही गौरा गांव के रहने वाले अनूप कुमार थाने पर पहुंचा और शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि मेरे पिता दो दिन पूर्व घर से निकले थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोट
शव की शिनाख्त हो गई है। मैकेनिक दो दिन से गायब था। बेटे के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी