फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Loot charges levied in dispute over mutual transactions

Deoria News: आपसी लेन-देन के विवाद में लगाया लूट का आरोप

Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Loot charges levied in dispute over mutual transactions
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित पीएनबी की शाखा के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई मारपीट और लूट की वारदात आपसी लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गायत्रीपुरम वार्ड नंबर सात निवासी साबिर अली ने आरोप लगाया था कि वह शुक्रवार को बाइक से कसया रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पीएनबी की शाखा के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पास रखे 40 हजार रुपये छीन लिए। चोट लगने से उसके नाक से खून बहने लगा और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। भागते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और तहरीर लेकर जांच शुरू की। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह आपसी लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed