{"_id":"64a852c22cc22c9d6603ed1c","slug":"lock-hanging-in-community-toilets-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-741-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामुदायिक शौचालयों में लटक रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामुदायिक शौचालयों में लटक रहा ताला
विज्ञापन
बरहज के भलुअनी नगर पंचायत के पटखौली वार्ड में बने सामुदायिक शौचालय में लटका ताला संवाद
ब्लॉक, बैंक, पीएचसी और शिक्षण संस्थाओं के अलावा सामान की खरीदारी के लिए आते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पंचायत भलुअनी के वार्डों में लोगों की सहूलियत के लिए सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन उनमें ताला लटक रहा है, जिससे सामुदायिक शौचालय शो-पीस बने हुए हैं। ब्लॉक, बैंक, पीएचसी और शिक्षण संस्थानों के अलावा बाजार में खरीदारी के लिए आए लोग जरूरत पड़ने पर बगलें झांकने पर मजबूर हैं।
कस्बे की आबादी 19-20 हजार है। नगर पंचायत में 14 वार्ड शामिल हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकांश वार्डों में सामुदायिक शौचालय बनाया गया है। लाखों रुपये की लागत से बनकर तैयार शौचालय ताला लगा होने के कारण बेकार हैं। लाला फुलवरिया वार्ड नंबर दो, गोविंद वल्लभ पंत वार्ड नंबर आठ के अलावा अन्य वार्डों के सामुदायिक शौचालयों में ताला लटक रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि वार्ड के लोगों के अलावा जरूरत के काम से दूर-दराज से आए लोग शौचालय में ताला लगा होने के परेशान होते हैं, जो अपने परिचितों के घर का सहारा लेने पर विवश हो जाते हैं। हालांकि शौचालयों में ताला लटका होने को लेकर लोगों में नाराजगी है।
स्पीकप
सामुदायिक शौचालय बनवाया गया है, लेकिन उनमें ताला बंद है। शौचालयों पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ताला लगा होने से स्वच्छता मिशन योजना को पलीता लग रहा है। जिससे जिम्मेदार भी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन
हरिकेश यादव भलुअनी
सरकार मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। जिसका लोगों को लाभ मिल सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में ताला लटकना जिम्मेदारों की लापरवाही दर्शाता है।
सुनील पाठक भलुअनी
कोट-
सामुदायिक शौचालयों पर ताला लगा होना सोचनीय है। संबंधितों से बात कर निष्कर्ष निकाला जाएगा। रही बात अधिकारियों की ओर से फोन नहीं उठना लापरवाही दर्शाता है।
अखंड प्रताप सिंह जिलाधिकारी