फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lit fire Due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से जन सेवा केंद्र में लगी आग, एटीएम की नकदी सुरक्षित

Wed, 23 Jun 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
lit fire Due to short circuit
शॉर्ट सर्किट से जन सेवा केंद्र में लगी आग, एटीएम की नकदी सुरक्षित
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के पांडेयचक चौराहे पर मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से सहज जन सेवा केंद्र में आग लग गई। एक निजी बैंक के एटीएम का भी कुछ हिस्सा जल गया लेकिन नकदी बच गई। आग की घटना में सहज जन सेवा केंद्र का सारा सामान जल गया। दुकानदार के सदमे में होने से नकदी का पता नहीं चल पाया है। हल्का दरोगा ने मौका मुआयना किया।

क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अखिलेश्वर चौबे ने देवरिया-हाटा मार्ग के पांडेयचक चौराहे पर जन सेवा केंद्र खोला है। उसमें फोटो स्टूडियो, टूर एवं ट्रेवल्स एजेंसी भी है। बगल में निजी बैंक का एटीएम है। मंगलवार की रात एटीएम के पिछले हिस्से में सर्किट से निकली चिंगारी से केंद्र में आग लग गई। नकदी समेत लैपटॉप, इनवर्टर, काउंटर, प्रिंटर आदि जल गए। जबकि एटीएम के पिछले हिस्से में आग लगने से नकदी बच गई। अखिलेश्वर चौबे पहुंचे और शटर उठाया तो धुआं भरा था। शटर खुलते ही केंद्र से आग की लपटें निकलने लगीं। अखिलेश्वर चौबे के शोर मचाने पर घर के लोग पहुंच गए। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई लेकिन तब तक सारा सामान जल गया था। घटना में करीब पांच लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है। सदमे में होने के कारण अखिलेश्वर चौबे नकदी के बारे में पुलिस को नहीं बता पा रहे थे। सूचना मिलने पर रामपुर कारखाना थाना के हल्का इंचार्ज मुन्नी लाल भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed