{"_id":"645fe6ce169f2e8f8c03f0b6","slug":"liquor-smuggler-rescued-his-partner-by-pushing-the-police-deoria-news-c-7-1-164588-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस से धक्का-मुक्की कर साथी को छुड़ा ले गए शराब तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस से धक्का-मुक्की कर साथी को छुड़ा ले गए शराब तस्कर
Sun, 14 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर के शराब तस्तकर साथी को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थाने के दो सिपाही शुक्रवार की रात 10 बजे अपना हलका छोड़ कर दूसरे हलके के बनकटा जगदीश में शराब तस्करी की सूचना पर उन्हें पकड़ने चले गए। जहां कुछ ही देर बाद एक अपाचे सवार दो युवक शराब ले जाते दिखाई दिए। वहां मौजूद सिपाहियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक तस्कर मौके से ही भागने में सफल रहा। लेकिन दूसरे को सिपाहियों ने गाड़ी व 14 पेटी शराब के साथ पकड़ लिया। चर्चा है कि पकड़े गए युवक व गाड़ी को सिपाही थाने ला रहे थे कि बीच में ही बंगरूवा गांव के पास अचानक पहुंचे शराब तस्करों के झुंड सिपाहियों को रोककर अपने साथी को जबरन छुड़ा लिया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा है कि अगर पुलिस वालों से ही इस तरह का जबरदस्ती की जा रही है तो आम लोगों के साथ क्या होगा। उधर, एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ कोई धक्का मुक्की नहीं हुई है। सिपाही दूसरे क्षेत्र में गए जरूर थे, लेकिन दोनों तस्कर भागने में सफल रहे।