फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liqour droped at DM Office

डीएम दफ्तर पर कच्ची शराब उड़ेली

Fri, 26 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 26 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर इलाके में पुलिस के संरक्षण में फलफूल रहे कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मुहिम छेड़ दी है। जिलाधिकारी दफ्तर पर डिब्बों में भरे शराब को लेकर पहुंची महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने दफ्तर के बाहर शराब उड़ेला और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान एसडीएम सदर से महिलाओं की नोक-झोंक भी हुई। 21 महिलाओं को शराब फेंकने आैर आवागमन बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसको लेकर शाम तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

महिला एकता शक्ति की मन्नू तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को महिलाओं ने रुद्रपुर के कोइलगढ़वा गांव में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इसके दूसरे दिन तिवई गांव की महिलाएं डिब्बों में भरी कच्ची शराब लेकर डीएम दफ्तर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने अफसरों का ध्यान खींचने के लिए शराब को डीएम दफ्तर के बाहर उड़ेलना शुरू किया। कर्मचारियों के मना करने पर महिलाओं ने सख्त तेवर अपना लिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अजय श्रीवास्तव से महिलाओं की नोक-झोंक हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर के कोइलगढ़वा, तिवई गांव में कच्ची का कारोबार पुलिस के संरक्षण में फल फूल रहा है।

इस धंधे में गांव की कई युवतियां और महिलाएं उतर आई हैं। शराब कारोबारी पुलिस के माध्यम से महिलाओं के जरिए शराब बिकवा रहे हैं। इसके साथ गलत काम भी करवाए जा रहे हैं। महिलाओं की बात सुनकर एसडीएम भड़क गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गोपाल त्रिपाठी और महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने महिलाओं को समझाना चाहा लेकिन महिलाओं से उनकी भी कहासुनी हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर महिला पुलिस ने 21 महिलाओं को शराब फेंकने और आवागमन बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed