{"_id":"688d06b9419975d73f072fb0","slug":"lineman-swings-caught-in-the-grip-of-a-high-tension-current-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159861-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा
Fri, 01 Aug 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के विंदवलिया गांव में शुक्रवार की शाम निजी लाइनमैन टन्नू कुमार (35) हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब वह फॉल्ट ठीक कर रहा था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
झुलसा लाइनमैन मिश्रौली कोइलार गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में फॉल्ट आने पर वह बिजली के खंभे पर चढ़कर वायरिंग ठीक कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और वह चपेट में आ गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है।
परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना लाइन काटे काम कराया जाना हादसे की वजह बनी। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि हाईटेंशन करंट से एक निजी लाइन के झुलसने की सूचना मिली है। संवाद