{"_id":"6a5e7c685ef0c704270bd09c","slug":"lesser-gandak-river-water-level-continues-to-rise-rapidly-erosion-occurring-in-many-places-deoria-news-c-208-1-deo1015-187230-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी, कई जगहों पर हो रहा कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि जारी, कई जगहों पर हो रहा कटान
विज्ञापन
भाटपार रानी। छोटी गंडक नदी के जलस्तर में इस समय तेजी से वृद्धि जारी है। कई जगहों पर नदी जहां कर्व होकर बह रही है वहां के किनारे तेजी से कट कर नदी में विलीन हो रहे हैं। किनारे के गांव के लोग बाढ़ आने के आशंका से अभी से भयभीत है। उन्होंने किनारे पर हो रहे कटान को रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की जिला प्रशासन से मांग की है।
छोटी गंडक नदी की जलस्तर में पिछले तीन दिनों से वृद्धि जारी है। यद्यपि कि नदी अभी तक बने तटबंधों तक नहीं पहुंची है। खतरे के निशान से अभी नीचे है। फिर भी जहां नदी अर्धचंद्राकार आकार में मुड़कर बह रही है वहां के किनारे तेजी से कट कर नदी में विलीन हो रहे हैं। इनमें ग्राम करमुवा, दिस्तौली, उसका, चनुकी, बड़का गांव, बनंकटा शंभू आदि सम्मिलित है। जहां नदी के किनारे के अडार कट-कट कर तेजी से नदी में विलीन हो रहा है। इन गांवों के सुरेश प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतानारायण यादव, पूर्व प्रधान गुलाब साहनी, रामप्रवेश साहनी आदि ने बताया है कि नदी के किनारे तेजी से कट कर नदी में विलीन हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इसके रोकथाम की मांग की है। उप जिलाधिकारी दीपराज सिंह ने बताया कि हल्का लेखपालों को निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं।