फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Leakage in gas cylinder, fire and explosion

Deoria News: गैस सिलिंडर में लीकेज, आग लगने से हुआ ब्लाॅस्ट

Wed, 24 Apr 2024 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Leakage in gas cylinder, fire and explosion
-जहाज घाट के निकट मिला सिलिंडर का अवशेष, झोपड़ी सहित सारा सामान जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के आरती घाट स्थित पटेल नगर में मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे सोहन राजभर पुत्र स्व.महादेव राजभर के घर में लीकेज होने के कारण गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली। इससे वह ब्लॉस्ट हो गया। संयोग रहा कि परिजन बाल-बाल बच गए। गैस सिलिंडर का अवशेष 100 मीटर की दूरी पर पूर्णमासी के खेत में मिले, जबकि झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे से परिजन उबर नहीं पा रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।
पटेल नगर निवासी सोहन राजभर की पत्नी उर्मिला देवी भोजन के लिए गैस चूल्हे पर प्रेशर कूकर में दाल पका रही थीं। परिजनों के अनुसार लीकेज होने के कारण गैस सिलिंडर में आग पकड़ ली। जिसे देख परिवार के लोग झोपड़ी से भागकर बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने रिहायशी झोपड़ी को भी अपने जद में ले लिया। इसी बीच जोर के आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। थाने के नजदीक होने के कारण जोर का धमाका सुन पुलिस और लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया था। बताया जा रहा है कि भोजन बनाते समय सोहन की पत्नी उर्मिला, पुत्र संतोष, सुरेश, अमरजीत, सुरेश के पुत्र हनुमान पांच वर्ष, आदर्श तीन वर्ष और छह माह की बच्ची सहित अन्य लोग झोपड़ी में थे, लेकिन सिलिंडर में आग लगते ही लोगों को भलुअनी का मंजर ताजा हो गया, जिससे जो जिस अवस्था में था, भागकर झोपड़ी से बाहर आ गया। नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सीओ आदित्य कुमार गौतम, इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह, कपरवार चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र, केदार जायसवाल, अमरजीत, भोलू तिवारी आदि पहुंच गए। हुए हादसे में रिहायशी झोपड़ी में रखा सामान जल गया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजा गया था। रिपोर्ट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed