फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lack of testing facilities at Rudrapur Community Health Center

Deoria News: रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच सुविधाओं का अभाव

Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lack of testing facilities at Rudrapur Community Health Center
सदन में उठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर का मामला
रुद्रपुर। जिले के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी जांच सुविधाओं के अभाव का मामला विधान परिषद तक पहुंच गया है। विधान परिषद के सदस्य डॉ. रतन पाल सिंह ने नियम-115 के अंतर्गत सूचना देते हुए सदन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों पुरानी एक्स-रे मशीन लगी है, जिसे अब तक डिजिटल एक्स-रे मशीन से बदला नहीं गया है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी उपलब्ध नहीं है। जांच सुविधाएं न होने के कारण मरीजों का सही समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण और गरीब मरीज जब स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचते हैं तो जांच के लिए उन्हें बाहर निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। सिर्फ रुद्रपुर ही नहीं, बल्कि सीएचसी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचलड़ी, नारायणपुर, सरांव और मदनपुर तथा सीएचसी पर भी पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। चिकित्सकों की कमी के चलते गंभीर और निर्धन मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। डॉ. रतन पाल सिंह ने जनहित में मांग की है कि रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं अल्ट्रासाउंड मशीन तत्काल लगाई जाए। साथ ही सीएचसी और संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

बरहज सीएचसी: डिजिटल एक्स-रे सुविधा नहीं मरीज परेशान

बरहज। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर इलाज के लिए स्थानीय सहित भलुअनी और भागलपुर ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं, लेकिन सीएचसी में डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं होने से लोगों को प्राइवेट जांच केंद्रों पर जाना पड़ता है। इससे उनकी जेब ढीली होती है। यहां ओपीडी में रोजाना करीब 250-300 मरीज देखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र ऑपरेशन के अलावा सीजेरियन की सुविधा है। सलहंती देवी, राजेश कुमार, नुरूल हुदा आदि का कहना है कि अक्सर डॉक्टर डिजिटल एक्सरे लिखते हैं। दुर्घटना के शिकार लोगों को एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस अस्पताल पर इलाज के लिए तहसील क्षेत्र के गांवों के अलावा नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार आदि जगहों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. बीएन यादव ने बताया कि डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed