फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labour died in miserable condition

बरहज में मजदूर की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 22 Aug 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
labour died in miserable condition
बरहज के बिजौली निवासी मजदूर का फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : DEORIA
बरहज में मजदूर की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

शराब के नशे में आया था घर, सुबह मिला मृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बिजौली गांव में एक मजदूर (48) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार की शाम पड़ोस के गांव से शराब पीकर घर आया था। जो सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। हालांकि, मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं।
बिजौली गांव निवासी तिलक प्रसाद का पुत्र मुसाफिर शनिवार की सुबह बिस्तर पर मृत हाल में पाया गया। उसकी मौत की जानकारी होने पर पत्नी शांति देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह रोजी-रोटी की जुगत में काम पर गया था। शाम को वह घर पहुंचा तो नशे में धुत था। बिना भोजन किए ही चारपाई पर सो गया। वह सुबह में बिस्तर पर ही मृत पाया गया। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधे की सूचना पर अक्सर छापा मारा जाता है। लेकिन मौत जैसी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
यूकेलिप्टस के बगीचे में औंधे मुंह अज्ञात महिला का मिला शव
घंटों प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुमरी के चकरा पटखौली सीवान पर एक युकेलिप्टस के बगीचे से एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला का शव बागीचे में लगे पानी में औंधे मुंह पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घंटों प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरी के चकरा-पटखौली सीवान पर दीनानाथ पुत्र रामसूरत यादव का युकेलिप्टस का बगीचा है। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने बगीचे में पानी में औंधे मुंह एक महिला का शव देखकर शोर मचाया। जानकारी होने पर आसपास के गांवों के लोग भी जुट गए। महिला हरे और नीले रंग की सलवार-समीज पहने थी। जबकि नाक में नथुनी भी मिली है। दबी जुबान लोग महिला के शव को लेकर हत्या कर फेंके जाने तो कुछ लोग दुष्कर्म कर पानी में डुबोकर मार डालने का कयास लगा रहे थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मिले शव के बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed