फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laborer died due to drowning in Saryu

Deoria News: सरयू में डूबने से मजदूर की मौत

Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Laborer died due to drowning in Saryu
शौच करने गया था नदी के किनारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के पटेल नगर वार्ड नंबर 25 निवासी और मजदूर दूबे कुमार (33) पुत्र स्व. सीताराम रविवार सुबह शौच करने नदी किनारे गए थे। जहां पैर फिसल से गहरे पानी में जाने से डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दूबे की मौत से घर में रोना-पीटना मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

पटेल नगर वार्ड नंबर 25 निवासी दूबे कुमार रोज की तरह सुबह शौच करने नदी घाट की ओर गए थे। परिजनों के अनुसार वह नदी किनारे बैठे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया, जिससे गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। लोग जब तक कुछ कर पाते और बाहर निकालते, उनकी मौत हो गई थी। दूबे की मौत की सूचना पर मां गंगोली देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि परिवार के अन्य लाेग दहाड़े मारने लगे। वह भाई विजय, अभय, बहनों संजू, रंजू, प्रमिला, रानी में तीसरे नंबर के थे। इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed