फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kushinagar won the inaugural match by defeating Maharajganj

Deoria News: कुशीनगर ने महराजगंज को हराकर जीता उद्घाटन मैच

Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar won the inaugural match by defeating Maharajganj
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित खेल ग्राउंड पर स्व. हरिवंश मणि स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में महराजगंज और कुशीनगर की टीमें आमने-सामने रहीं।
विज्ञापन

मुकाबला शुरू से अंत तक बेहद रोमांचक रहा और अंततः ट्राइब्रेकर के जरिए विजेता का फैसला हुआ। इसमें कुशीनगर की टीम ने बाजी मारी और मुकाबला 5-4 से जीत लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बृजेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ राहुल मणि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया। मैच के पहले हाफ में कुशीनगर की ओर से खिलाड़ी बिट्टू ने खेल के 6वें मिनट में शानदार मैदानी गोल दागकर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तीन मिनट बाद ही महराजगंज के रितेश कुमार सिंह ने आउटर एरिया से मिले मौके को भुनाते हुए बराबरी का गोल कर दिया। 23वें मिनट में महराजगंज के अखंड सिंह ने गोल कर स्कोर 2–1 कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत भी तेज रही। खेल के 7वें मिनट में कुशीनगर के सुनील यादव ने हैडर के जरिए गोल कर स्कोर बराबर किया। इसके आठ मिनट बाद बिट्टू ने अपना दूसरा गोल दागकर कुशीनगर को फिर बढ़त दिलाई। महराजगंज के साजिद अली ने 25वें मिनट में गोल कर मुकाबले में वापसी कराई। 33वें मिनट में कुशीनगर के नईम अंसारी ने गोल किया, जबकि 42वें मिनट में साजिद अली ने एक और गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।
निर्धारित समय में परिणाम न निकलने पर निर्णायक मंडल ने ट्राइब्रेकर का फैसला लिया, जिसमें कुशीनगर ने 5 गोल और महाराजगंज ने 4 गोल किए। इस तरह कुशीनगर ने उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। निर्णायक मंडल में क्रीड़ा भारती कोऑर्डिनेटर श्रीराम यादव, आशा खातून, हीरा निषाद व पिंकी अमरचंद मैराडोना, राजकुमार मद्धेशिया शामिल रहे। मैच की कमेंट्री अब्दुल रब ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित मणि त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर आयोजक मंडल के सुयश मणि त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी, धनेश मणि त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, विनय पांडेय एडवोकेट, त्रिलोकी जायसवाल, डब्लू बरनवाल, राघवेंद्र तिवारी, राजन गुप्ता, शेषनाथ गुप्ता, राजन मणि, रामचंद्र मद्धेशिया, प्रवीण दुबे, दिलीप कुमार, टुन्नू मल्ल, विनय शर्मा, रवि सिंह, अनूप बरनवाल, गोवर्धन चौहान, आकाश पांडेय, टिंकू दुबे, सनी प्रजापति, सनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed